मप्र के मंत्री करेंगे टाटा सफारी की सवारी
प्रदेश सरकार ने मंत्रियों की भ्रमण व्यवस्था के लिए 33 टाटा सफारी वाहन खरीदने की मंजूरी दी थी। पहले चरण में 24 नए वाहनों की प्राप्ति हो गई है। इन वाहनों को स्टेट गैरेज के बेड़े में प्रदेश के गृह मंत्री उमाशंकर गुप्ता की मौजूदगी में बुधवार को समारोह आयोजित कर शामिल कर दिया गया।
ज्ञात हो कि प्रदेश सरकार के सभी मंत्री इस समय एम्बेस्डर की सवारी करते हैं। वे लंबे अरसे से नए और सुविधायुक्त वाहनों की मांग कर रहे थे। इसी कारण सरकार ने पिछले दिनों सफारी वाहन खरीदने का निर्णय लिया था।
उल्लेखनीय है कि स्टेट गैरेज में वर्तमान में 134 वाहन हैं। इन वाहनों के लिए 162 विभिन्न स्तर के कर्मचारी तैनात हैं, जिनमें से 111 वाहन चालक हैं। स्टेट गैरेज मंत्रियों, विशिष्टजनों एवं राज्य सरकार के अतिथियों को वाहन उपलब्ध कराता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications