राजनयिक आलोक रंजन के खिलाफ होगी कार्रवाई (लीड-1)
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विष्णु प्रकाश ने पत्रकारों को बताया, "मंत्रालय इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना को लेकर सतर्क है। इस पर तत्काल गौर किया गया।"
उन्होंने कहा, "चूंकि अधिकारी का तबादला कर दिया गया है। एक बार उनके नई दिल्ली वापस आने पर आवश्यक आगे की कार्रवाई की जाएगी।"
सूत्रों ने बताया कि वर्ष 2002 के भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के अधिकारी और न्यूयार्क स्थित संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में भारत के स्थायी मिशन के प्रथम सचिव झा को गत सात जनवरी की घटना के बाद दिल्ली स्थानांतरित कर दिया गया।
ज्ञात हो कि झा का तबादला ऐसे समय हुआ है जब लंदन में भारतीय उच्चायोग में तैनात तीसरे वरिष्ठ राजनयिक अनिल वर्मा को अपनी पत्नी के पीटने के आरोपों के बाद स्वदेश बुलाया जा रहा है।
अमेरिका में एक भारतीय राजनयिक ने आईएएनएस को बताया, "हमें बताया गया है कि भारत में समाचार चैनलों पर आलोक झा के दिल्ली तबादले के समाचार प्रसारित हो रहे हैं।"
नाम उजागर न करने की शर्त पर और इस बारे में विवरण देने से इंकार करते हुए उन्होंने कहा, "यह मसला जॉन एफ. कैनेडी हवाईअड्डे पर हुई एक घटना में उनकी भूमिका से जुड़ा है, इसके सम्बंध में तत्काल विदेश मंत्रालय को जानकारी दी गई। इस मामले में अधिकारी को नई दिल्ली स्थानांतरित किया गया है।"
उल्लेखनीय है कि गत सात जनवरी को न्यूयार्क जाने वाले एयर इंडिया के विमान की परिचारिका से राजनयिक ने कथित रूप से बदसलूकी की। इस घटना के बाद उनका तबादला किया गया। हालांकि इस घटना की पुष्टि नहीं हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications