झारखण्ड में 5 नक्सली गिरफ्तार
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पलामू जिले के दीवान बिगहा गांव से इन नक्सलियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार नक्सलियों में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के क्षेत्रीय कमांडर सतेंद्र यादव उर्फ बॉसजी शामिल है।
सत्येंद्र पर झारखंड में कई स्कूलों को उड़ाने का आरोप है।
पुलिस ने नक्सलियों के पास से एक राइफल, तीन मोबाइल फोन और 12,000 रुपए से अधिक नकदी बरामद किए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications