गोवा में 4 आतंकवादी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक एलेन डिसूजा ने आईएएनएस को बताया कि मणिपुर और गोवा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ये गिरफ्तारियां की गई।
पुलिस ने गिरफ्तार लोगों के नामों का खुलासा नहीं किया। डिसूजा ने कहा, "हमने अभी उन्हें गिरफ्तार किया है। उनके और साथी भी हो सकते हैं। थोड़े समय बाद इसके बारे में और जानकारी दी जाएगी।"
मिली जानकारी के अनुसार पीयूएलएफ मणिपुर का एक मात्र मुस्लिम संगठन है। इसे कथित तौर पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई कोष मुहैया करवाती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications