उप्र में सड़क दुर्घटना, छात्र की मौत
पुलिस के अनुसार हादसा जिले के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र में उस समय हुआ जब स्कूली बस को सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी।
बस बस्ती शहर में स्थित कपिल गंगा पब्लिक स्कूल की थी और इसमें कक्षा एक से लेकर पांच तक के करीब 20 छात्र सवार थे।
वाल्टरगंज थाना प्रभारी डी. के.श्रीवास्तव ने संवाददाताओं को बताया कि हादसे में छात्र सनी कुमार (8) की मौके पर ही मौत हो गई। वह समीप के बहादुर गांव का रहने वाला था।
उन्होंने बताया कि सभी घायल छात्रों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। एक छात्र को लखनऊ स्थानांतरित किया गया है। पुलिस के मुताबिक बस चालक और कुछ को मामूली चोट आई है।
श्रीवास्तव ने बताया कि घटना के बाद फरार ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications