बुद्धदेव ने चिदम्बरम से मुलाकात की
नार्थ ब्लॉक स्थित गृह मंत्रालय के बाहर भट्टाचार्य ने संवाददाताओं से कहा कि चिदम्बरम के साथ उनकी मुलाकात अच्छी रही।
राज्य में नक्सलियों का गढ़ माने जाने वाले पश्चिमी मिदनापुर जिले के नेताई गांव में सात जनवरी को हुई राजनीतिक हिंसा में सात लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद चिदम्बरम ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर राज्य में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति पर चर्चा के लिए उन्हें दिल्ली आमंत्रित किया था।
मंगलवार को दिल्ली आए भट्टाचार्य के प्रधानमंत्री से भी मिलने की सम्भावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications