सौतेली मां ने दिया जहरीला पदार्थ, 2 बच्चियों की मौत
पुलिस के मुताबिक बलताड़ा गांव निवासी बूटीलाल सिंह की दो पत्नियों में से छोटी पत्नी घेरी उर्फ छुना देवी ने पहली पत्नी की तीन पुत्रियों को रात के खाने में जहरीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। खाना खाने के बाद तीनों की हालत बिगड़ने लगी।
पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों की मदद से तीनों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में 10 वर्षीया सरस्वती और सात वर्षीया लक्ष्मी की मौत हो गई जबकि एक का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
थाना प्रभारी रामनाथ सोरेन ने बुधवार को बताया कि पुलिस ने छुना देवी को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications