आईएसआई ने हृदयाघात के बाद मुल्ला उमर का ऑपरेशन करवाया
समाचार पत्र वाशिंगटन पोस्ट ने अपनी एक रिपोर्ट में लिखा है कि तालिबान नेता को सात जनवरी को दिल का दौरा पड़ा था और आईएसआई के सहयोग से उसका कराची के एक अस्पताल में कई दिनों तक इलाज करवाया गया।
एक निजी कम्पनी द एक्लिप्स ग्रुप के तत्वावधान में चलने वाले खुफिया नेटवर्क ने कहा है कि कराची के अस्पताल में उसका सूत्र डॉक्टर है। डॉक्टर ने मुल्ला उमर को एक ऑपरेशन के बाद आराम करते हुए देखा।
डॉक्टर ने कहा, "हालांकि मैं स्वयं ऑपरेशन थियेटर में नहीं था, मेरा मूल्यांकन मैंने जो सुना और मैंने जिस मरीज को देखा वह मुल्ला उमर था उस पर आधारित है। उसे दिल सम्बंधी परेशानियां थीं जिस कारण रक्त का रिसाव हो रहा था।"
अफगानिस्तान में अमेरिकी अधिकारियों ने कहा है कि उनमें से किसी ने ऐसे बातें नहीं सुनी हैं, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि इसका मतलब यह नहीं कि यह रिपोर्ट गलत है। दरअसल, हमारे पास ऐसी कोई सूचना नहीं है, जिससे सच्चाई को परखा जा सके।
अमेरिका में पाकिस्तान के राजदूत हुसैन हक्कानी ने मंगलवार को कहा कि इस रिपोर्ट का कोई आधार नहीं है।
वाशिंगटन पोस्ट ने खुफिया नेटवर्क के हवाले से लिखा है कि आईएसआई ने मुल्ला उमर को सात जनवरी को अस्पताल में भर्ती करवाया।
रिपोर्ट के मुताबिक ऑपरेशन के बाद तीन-चार दिनों तक अस्पताल में रखने के बाद उसे आईएसआई के हवाले कर दिया गया और उसे पूरी तरह आराम करने की सलाह दी गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications