विमान में विवाद के बाद भारतीय राजनयिक को बुलाया गया
झा को वापस बुलाए जाने के सम्बंध में सवाल पूछे जाने पर एक भारतीय कूटनीतिज्ञ ने कहा, "हमें बताया गया है कि भारत में समाचार चैनलों पर आलोक झा के दिल्ली तबादले के समाचार प्रसारित हो रहे हैं।" झा को न्यूयार्क में एक विमान में दुर्व्यवहार करने की खबरें सामने आने के बाद वापस बुलाया गया है।
उन्होंने कहा, "यह मसला जॉन एफ. कैनेडी हवाईअड्डे पर हुई एक घटना में उनकी भूमिका से जुड़ा है, इसके सम्बंध में विदेश मंत्रालय को जानकारी दी गई थी। इस मामले में अधिकारी को नई दिल्ली स्थानांतरित किया गया है।"
राजनयिक पर सात जनवरी को न्यूयार्क जा रहे एक एयर इंडिया विमान में चालक दल के सदस्यों से दुर्व्यवहार करने के आरोप लगे थे लेकिन इस घटना की पुष्टि नहीं हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications