उमर ने की चिदम्बर से मुलाकात
अधिकारियों ने बताया कि इस मुलाकात के दौरान उमर ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से 26 जनवरी को श्रीनगर में प्रस्तावित रैली और लाल चौक पर तिरंगा फहराने की घोषणा का मसला भी उठाया।
दोनों नेताओं ने जम्मू एवं कश्मीर में शांति प्रक्रिया के लिए सरकार द्वारा नियुक्त वाताकारों की रपटों पर भी विचार-विमर्श किया।
गृह सचिव जी.के.पिल्लै ने शुक्रवार को कहा था राज्य में विशेषतौर पर तैनात सुरक्षा बलों में 25 फीसदी कटौती की जा सकती है और श्रीनगर से और ज्यादा बंकर हटाए जा सकते हैं।
केंद्र सरकार ने पिछली गर्मियों में राज्य में फैली अशांति के मद्देजनर तीन सदस्यीय वार्ताकारों के दल की नियुक्ति की थी। इन वार्ताकारों में पत्रकार दलीप पडगांवकर, शिक्षाविद् राधा कुमार और अर्थशास्त्री एम.एम.अंसारी शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications