एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या
यह सनसनीखेज घटना जिले के सादाबाद कस्बे की है, जहां बुधवार सुबह रमेश जाटव (47) उनकी पत्नी ममता (42) बेटा गोपाल (19), बेटी दीप्ति (17) और भांजा मोनू (18) मृत पाए गए।
जिले के अपर पुलिस अधीक्षक एस. एन. भारद्वाज ने संवाददाताओं को बताया कि घर के मुखिया रमेश की गोली मारकर और बाकी परिजनों की गला रेतकर हत्या की गई। वारदात को तड़के अंजाम दिया गया।
भारद्वाज ने कहा कि फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि किन लोगों ने और किस मकसद से इस वारदात को अंजाम दिया।
भारद्वाज ने बताया कि घर का मुख्य दरवाजा खुला पाया गया है। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि वारदात में किसी परिचित का हाथ है जिसने देर रात दरवाजा खुलवाया। पुलिस ने घटना के पीछे लूट की मंशा से साफ इंकार किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications