दिल्ली में भूकम्प के झटके
नई दिल्ली, 19 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली और भारत के अन्य उत्तरी हिस्सों में बुधवार तड़के भूकम्प के झटके महसूस किए गए। पाकिस्तान में आए रिक्टर पैमाने पर 7.4 की तीव्रता के वाले भूकम्प के बाद ये झटके महसूस किए गए।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार भूकम्प के झटके देर रात दो बजे से कुछ पहले महसूस किए गए। भूकम्प का केंद्र दक्षिण-पश्चिम पाकिस्तान में था।
भूकम्प के झटके दिल्ली, राजस्थान के जयपुर, बाड़मेर, श्रीगंगानगर और जैसलमेर तथा हरियाणा में महसूस किए गए।
पाकिस्तान में दीवार ढहने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। भारत में किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।
दिल्ली के लोग भूकम्प के बाद घबराहट के मारे घरों से बाहर निकल आए।
अमेरिकी भूसर्वेक्षण विभाग के अनुसार भूकम्प का केंद्र दक्षिणपश्चिम पाकिस्तान में दलबंडिन में था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications