हिमाचल में भूकम्प के झटके
शिमला, 19 जनवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान के बलूचिस्तान सूबे में बुधवार तड़के आए भूकम्प के बाद हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में भी भूकम्प के झटके महसूस किए गए। यह जानकारी यहां मौसम विभाग ने दी।
भूकम्प की वजह से जानमाल के किसी नुकसान की सूचना नहीं है। मौसम विभाग के महानिदेशक मनमोहन सिंह ने आईएएनएस को बताया, "शिमला, कांगड़ा और चम्बा जिलों के कई हिस्सों में भूकम्प के हल्के झटके महसूस किए गए।"
भूकम्प के झटके दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में भी महसूस किए गए।
रात करीब 1.23 बजे पाकिस्तान के क्वेटा, कराची और मुलतान सहित ज्यादातर प्रमुख शहरों में भूकम्प के झटके महसूस किए गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार भूकम्प के झटके लाहौर में भी महसूस किए गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications