एप्पल की आय और मुनाफे में रिकॉर्ड वृद्धि
मंगलवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक इस तिमाही में कम्पनी की आय बढ़कर 26.74 अरब डॉलर हो गई। पिछले साल की इसी तिमाही में कम्पनी की आय 15.68 अरब डॉलर रही थी। कम्पनी का मुनाफा इस दौरान 3.38 अरब डॉलर से बढ़कर छह अरब डॉलर हो गया।
इस तिमाही में कम्पनी ने 1.62 करोड़ आईफोन बेचे। पिछले साल की तुलना में इसमें 86 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसके अलावा कम्पनी ने इस दौरान 1.94 करोड़ आईपॉड बेचे। आईपॉड की बिक्री में पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले सात प्रतिशत की गिरावट आई है। इस तिमाही में कम्पनी ने 73.3 लाख आईपैड बेचे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications