केंद्रीय मंत्रिपरिषद में फेरबदल आज
आधिकारिक सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ राष्ट्रपति भवन में शाम पांच बजे दिलाई जाएगी।
ज्ञात हो कि केंद्रीय मंत्रिपरिषद में फेरबदल को अंतिम रूप देने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी मंगलवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मिली थीं।
इस बात की सम्भावना है कि कई मंत्रालयों का कार्यभार देख रहे मंत्रियों को राहत देने के लिए उनके विभागों में कमी की जा सकती है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार के पास कृषि, खाद्य और उपभोक्ता मामलों का मंत्रालय है। सरकार उनके विभागों में कमी कर सकती है।
संप्रग सरकार में एक बड़ी सहयोगी राकांपा अपने पार्टी के सबसे चर्चित चेहरे नागरिक उड्ड्यन राज्य मंत्री प्रफुल्ल पटेल को केंद्रीय मंत्री का दर्जा दिलाने में कामयाब हो सकती है।
इसके अलावा कांग्रेस केंद्रीय दूरसंचार मंत्रालय, मानव संसाधन विकास मंत्रालय सहित अन्य मंत्रालयों का कार्यभार संभाल रहे कपिल सिब्बल के विभागों में भी कटौती कर सकती है।
सप्रंग के दूसरे सबसे बड़े सहयोगी तृणमूल कांग्रेस केंद्रीय मंत्रिपरिषद में अपना कोटा बढ़ाने में लगी हुई है। तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी के बाद पार्टी में दूसरे बड़े कद्दावर नेता सुदीप बंदोपाध्याय को मंत्रिपरिषद में शामिल किया जा सकता है।
2जी स्पेक्ट्रम आवंटन मामले में द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के ए. राजा द्वारा केंद्रीय दूरसंचार मंत्री पर से इस्तीफा देने के बाद पार्टी का एक चेहरा मंत्रिपरिषद में शामिल हो सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications