रूसी पर्यटक से छेड़छाड़ करने वाले व्यापारी की पिटाई
पुलिस के मुताबिक गोवा के कैलांगट बीच पर समुद्र में नहा रही 25 वर्षीया रूसी महिला से भोपाल के व्यापारी प्रकाश चंद ने छेड़छाड़ की थी।
कैलांगट पुलिस थाने में पदस्थ एक पुलिस अधिकार ने कहा, "महिला ने व्यापारी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।"
अधिकारी ने कहा कि महिला ने नहाते वक्त मदद के लिए चिल्लाना शुरू कर दिया जिससे आस-पास मौजूद लोगों ने आरोपी की पिटाई कर दी।
व्यापारी को हल्की चोटें लगीं हैं, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications