शेयर बाजार में तेजी का रुख
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 61.26 अंक बढ़कर 19,153.31 अंक पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी 13.30 अंक बढ़कर 5,737.35 अंक पर खुला।
शुरुआती कारोबार में बीएसई में प्रौद्योगिकी क्षेत्र को छोड़कर बाकी सभी क्षेत्रीय सूचकांकों में बढ़त का रुख रहा है। टिकाऊ उपभोक्ता वस्तु, पूंजीगत वस्तु और धातु सूचकांक में सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications