चीन के राष्ट्रपति अमेरिका दौरे पर पहुंचे
वाशिंगटन के एंड्रयू वायु सेना हवाईअड्डे पर उतरे जिंताओं की आगवानी अमेरिकी उपराष्ट्रपति जो बिडेन ने की। मंगलवार शाम को जिंताओ को ओबामा और बिडेन के साथ भोज में शामिल होने का कार्यक्रम निर्धारित था।
बुधवार सुबह जिंताओ व्हाइट हाउस पहुंचकर आधिकारिक दौरे की शुरुआत करेंगे। स्वागत समारोह के बाद वह यहां ओबामा से वार्ता करेंगे और उसके बाद संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
बुधवार शाम को जिंताओ अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा विदेशी नेताओं को दिए जाने वाले राजकीय भोज में हिस्सा लेंगे।
दोनों नेताओं के बीच विभिन्न आर्थिक और मौद्रिक मुद्दों पर बातचीत हो सकती है।
इसके अलावा उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम और कोरियाई महाद्वीप में पिछले कुछ महीनों में पैदा हुए तनाव पर वार्ता होने के आसार हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications