पाकिस्तान में भूकंप से कई मकान क्षतिग्रस्त (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) ने भूकंप की तीव्रता का अपना अनुमान 7.4 से घटाकर 7.2 रिक्टर कर दिया है। भूकंप के झटके दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में भी महसूस किए गए।
यूएसजीसी के मुताबिक भकंप का केंद्र जमीन में 84 किलोमीटर नीचे स्थित था।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक क्वेटा, कराची और मुल्तान सहित कई प्रमुख शहरों में भूकंप के झटके रात 1:23 बजे दर्ज किए गए।
समाचारों के मुताबिक बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में कई मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। नुकसान का पूरा आंकलन अभी नहीं हुआ है।
भूकंप के कारण कराची में कथित रूप से एक इमारत गिर गई। फिलहाल किसी के हताहत होने के सम्बंध में जानकारी नहीं मिली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications