बजाज ऑटो का शुद्ध लाभ 40 फीसदी बढ़ा
इस तिमाही कम्पनी ने 17 फीसदी अधिक 9,46,850 वाहन बेचे। पिछले साल इस अवधि का आंकड़ा 8,09,218 वाहन का था।
कम्पनी ने कहा कि लागत बढ़ने के बावजूद कम्पनी ने हर मामले में प्रगति की है।
आलोच्य तिमाही में बजाज की पकड़ देश के कुल मोटरसाइकिल बाजार के 31 फीसदी हिस्से पर दिखी, जबकि 'स्पोर्ट्स सेगमेंट' की मोटरसाइकिल में 2,62,00 पल्सर की बिक्री के साथ कम्पनी की पकड़ 50 फीसदी हिस्से पर दिखी।
तिपहिया वाहन बजाज ऑटो के क्षेत्र में कम्पनी ने 13 फीसदी अधिक 1,08,363 वाहन बेचे। पिछले साल का यह आंकड़ा 96,167 ऑटो का है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications