मनमोहन मंत्रिपरिषद में फेरबदल (लीड-1)

नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री प्रफुल्ल पटेल, कोयला राज्य मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल और अल्पसंख्यक एवं कार्पोरेट मामलों के राज्य मंत्री सलमान खुर्शीद को केंद्रीय मंत्री का दर्जा दिया गया है। तीनों के पास इससे पहले स्वतंत्र प्रभार था।

समाजवादी पार्टी (सपा) छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए बेनी प्रसाद वर्मा को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया है, जबकि वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अश्विनी कुमार, युवा नेता के.सी. वेणुगोपाल को राज्य मंत्री के रूप में मंत्रिपरिषद में शामिल किया गया है। मनमोहन मंत्रिपरिषद में ये तीनों नए चेहरे हैं।

राष्ट्रपति भवन के अशोक हॉल में बुधवार शाम राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील ने इन सभी नेताओं को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस समारोह में उपराष्ट्रपति डा. हामिद अंसारी, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित मनमोहन मंत्रिपरिषद के कई सदस्य व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+