तिरंगा फहराने की योजना पर पुनर्विचार करे भाजपा : वार्ताकार
राज्य की अपनी चौथी यात्रा के बारे में वार्ताकारों ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि वे यह सुझाव घाटी के हालात के मद्देनजर दे रहे हैं।
राज्य की अपनी चौथी यात्रा के दौरान वार्ताकारों को बड़ी कामयाबी मिली। इस बार भाजपा और जम्मू एवं कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी के नेताओं ने उनसे बातचीत की जबकि इससे पहले इन दलों ने वार्ताकारों से मिलने से इंकार कर दिया था।
शिक्षाविद् राधा कुमार और पूर्व सूचना आयुक्त एम.एम.अंसारी की सदस्यता वाले वार्ताकारों के दल की कमान सम्भालने वाले प्रसिद्ध पत्रकार दिलीप पडगांवकर ने कहा, "हर भारतीय नागरिक को तिरंगा फहराने का अधिकार है लेकिन हालात को देखते हुए हम सुझाव देंगे कि जो लोग श्रीनगर में 26 जनवरी को झंडा फराना चाहते हैं उन्हें इस पर फिर से विचार करना चाहिए।"
उन्होंने कहा कि दौरा उपयोगी रहा। पडगांवकर ने कहा, "हम बहुत से लोगों, भाजपा और पैंथर्स पार्टी जैसे राजनीतिक समूहों से मुलाकात कर सके, उनके विचारों से अवगत हुए।"
तीन दिवसीय यात्रा के दौरान वार्ताकार विश्वविद्यालय के प्रोफेसरों, बुद्धिजीवियों, भाजपा और पैंथर्स पार्टी के नेताओं व जम्मू और उधमपुर के लोगों से मिले।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications