जूही फिर बनीं प्रोड्यूसर
जूही ने चार लघु फिल्मों की श्रृंखला में से एक में अभिनय भी किया है।
ओनिर ने बुधवार को माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर लिखा, "मुझे आपको आईएम के बारे में शानदार खबर देनी है.. जूही फिल्म देखने के बाद इतनी ज्यादा उत्साहित हुईं कि उन्होंने पति जय मेहता और दो दोस्तों संगीता और अनीश मोदी के साथ सहायक निर्माता के तौर पर इससे जुड़ने का फैसला कर डाला। "
जूही ओनिर के साथ पहले भी 'बस इक पल' और 'माइ ब्रदर निखिल' में काम कर चुकी हैं।
इससे पहले जूही बालीवुड के बादशाह शाहरुख खान और निर्माता-निर्देशक अजीज मिर्जा के साथ 'ड्रीम्स अनलिमिटेड' नामक फिल्म निर्माण कंपनी बनाई थी। इसके बैनर तले 'फिर भी दिल है हिंदुस्तानी, 'चलते-चलते' और 'अशोका' बनी थी। बाद में यह कंपनी बंद हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications