बड़वानी में सड़क हादसे में 4 की मौत
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ठिकरी थाने के खुरमपुरा में इंदौर से नासिक की ओर जा रहे आयशर वाहन और मुम्बई से आ रहे ट्रक के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में रणजीत (33वर्ष), रज्जाक (40वर्ष), गोरे लाल (32वर्ष) और लाल सिंह (18वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं एक घायल हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications