भाजपा की तिरंगा यात्रा रोकने के लिए सरकार तैयार
भाजपा ने श्रीनगर के लाल चौक पर गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) पर तिरंगा फहराने के लिए कोलकाता से 12 जनवरी को तिरंगा यात्रा शुरू की है। भाजपा कार्यकर्ताओं को जम्मू से करीब 90 किलोमीटर दूर लखनपुर में रोक लिया जाएगा। लखनपुर राज्य में प्रवेश का मार्ग है।
सूत्रों के मुताबिक कार्यकर्ताओं के प्रवेश को रोकने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती के साथ अवरोधक लगाए जाएंगे।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि भाजपा के इस कदम से राज्य में कानून एवं व्यवस्था की गंभीर समस्या पैदा हो सकती है, विशेषकर घाटी में, जहां गर्मियों में फैली हिंसा के बाद स्थिति अब भी सामान्य होना है।"
उधर प्रदेश भाजपा इकाई के अध्यक्ष शमशेर सिंह मनहास ने आईएएनएस को बताया, "हमारी यात्रा रोकने का मतलब होगा गैर राष्ट्रवादी कार्रवाई और हम इसका हर तरीके विरोध करेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications