मलेशिया में सिख प्रशिक्षु के आरोप की जांच का आदेश
राष्ट्रीय सेवा प्रशिक्षण विभाग के महानिदेशक अब्दुल हैदी अवांग केचिल ने कहा कि जांच के लिए विभागीय अधिकारियों का एक दल भेजा जाएगा।
स्थानीय समाचार पत्र 'द स्टार' के मुताबिक केचिल ने कहा, "मंत्रालय और विभाग प्रशिक्षुओं की धार्मिक भावनाओं के प्रति गम्भीर है और हम अपने प्रशिक्षुओं और कर्मचारियों की धार्मिक और सांस्कृतिक जरूरतों के प्रति जागरुक हैं।"
समाचार पत्र ने पीड़ित युवक बसंत सिंह का चित्र प्रकाशित किया है जिसमें इस घटना से पहले के उसके नाभि तक लंबे बाल दिखाई दे रहे हैं।
केचिल ने कहा कि 17 वर्षीय बसंत ने पिछले रविवार इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। बसंत ने हालांकि इस बात का कोई सबूत पेश नहीं किया है कि उसके बाल जबरन काटे गए हैं।
केचिल ने कहा, "अन्य प्रशिक्षुओं के साथ बसंत के सोने के स्थान की जांच की गई है जहां बाल या उन्हें काटने के लिए इस्तेमाली की गई कैची बरामद नहीं हुई है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications