चिली के सेना प्रमुख का इस्तीफा
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार ली डेंटेक ने पत्रकारों को बताया, "सैन्य अधिकारियों के बीच विवाद और खासकर मामले को प्रेस के सामने आने जैसे हालात में सेना प्रमुख पद पर बने रहना उचित नहीं है। इसलिए मैंने रक्षा मंत्री को अपना इस्तीफा सौंप दिया।"
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समक्ष पेश होने से पहले हालात के बारे में बताने के लिए वे पूरी तरीके से तैयार थे। जिससे कि कोई संदेह पैदा न हो।
जनरल ली डेंटेक ने नवनियुक्त रक्षामंत्री एंड्रेस अलामंद को उनके कार्यभर संभालने के पहले ही दिन इस्तीफा पत्र सौंपा।
ली डेंटेक को आधिकारिक आवास पर 10 लाख डॉलर से अधिक की धनराशि खर्च करने की विवादित योजना के कारण इस्तीफा देना पड़ा है।
रिपोर्ट के अनुसार सरकारी लेखा परीक्षक संयुक्त राष्ट्र परिषद की शांति सेना के साथ काम करने वाले चिली सुरक्षा बलों के लिए उपकरणों की आपूर्ति के ठेकों की बोली की प्रक्रिया में ली डेंटेक द्वारा अनियमितिता बरते जाने के मामले में छानबीन शुरू कर दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications