भारत, चीन में निवेश करने से अभी बचें : गोल्डमैन सैक्स
समाचार पत्र डेली टेलीग्राफ ने बैंक के एक अधिकारी टिम मो के हवाले से लिखा है कि वे साधारणत: ब्रिक समूह के देशों (ब्राजील, भारत, रूस और चीन) के प्रति सकारात्मक रुख रखते हैं, पर इस समय इन देशों के प्रति उनकी सलाह सकारात्मक नहीं है।
उन्होंने लंदन में गोल्डमैन सम्मेलन में कहा कि एशियाई बाजार अभी अच्छे दौर से नहीं गुजर रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में एशिया अमेरिकी बाजार को पीछे नहीं छोड़ने जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications