इंडिगो तीसरी सबसे बड़ी घरेलू विमान सेवा कम्पनी
पहले और दूसरे स्थान पर किंगफिशर और जेट हैं।
उड्डयन मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक इंडिगो ने मौजूदा वित्त विर्ष की तीसरी तिमाही में कुल 25.89 लाख यात्रियों को सेवा दी। इसके बाद एयर इंडिया की घरेलू शाखा (25.42 लाख), स्पाइस जेट (20.01 लाख), जेटलाइट (10.85 लाख), गो एयर (9.79 लाख) का स्थान है।
इस दौरान पहले और दूसरे स्थान वाली कम्पनी किंगफिशर ने 27.81 लाख यात्रियों और जेट एयरवेज ने 27.28 लाख यात्रियों को सेवा दी।
वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में घरेलू विमान उद्योग ने कुल 1.47 करोड़ यात्रियों को सेवा प्रदान की। यह संख्या इससे पहले की तिमाही से 22.7 फीसदी अधिक है। दूसरी तिमाही ने घरेलू विमान उद्योग ने 1.1984 करोड़ यात्रियों को सेवा दी थी।
वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में किंगफिशर की बाजार हिस्सेदारी 18.9 फीसदी, जेट एयरवेज की 18.6 फीसदी और इंडिगो की 17.6 फीसदी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications