बंगाल के बंटला सेज के लिए 107 करोड़ रुपये की पर्यावरण योजना

कोलकाता, 18 जनवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के उद्योग और वाणिज्य मंत्री निरुपम सेन ने मंगलवार को कहा कि बंटला विशेष आर्थिक क्षेत्र (सेज) की पर्यावरण सम्बंधी समस्या के निदान के लिए पश्चिम बंगाल सरकार ने 107 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना बनाई है।

सेन ने एक कार्यक्रम में कहा कि सेज के निकट चर्मशोधनशालाओं की वजह से पर्यावरण सम्बंधी समस्याओं के कारण इस सेज में निवेशक निवेश करने से हिचक सकते हैं।

सेन ने कॉग्निजेंट टेक्न ोलॉजी के एक कार्यक्रम में कहा कि उन्हें कॉग्नीजेंट के अधिकारियों ने भी शिकायत की है कि खराब पर्यावरण के कारण उनके कर्मचारी इस जगह आने में सकुचाते हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इस समस्या के समाधान के लिए कॉमन एफ्लूएंट ट्रीटमेंट प्लांट (सीईटीपी) में सुधार करने और ठोस कचड़ा प्रबंधन सुविधा का निर्माण करने की योजना बनाई है, जिस पर 107 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।

उन्होंने कहा कि यहां पर पहले से चार सीईटीपी हैं, जिनमें सुधार किया जाएगा और एक ठोस कचड़ा प्रबंधन सुविधा का निर्माण किया जाएगा।

सेन ने कहा कि राज्य सरकार केंद्र सरकार से 70 फीसदी खर्च वहन करने का आग्रह करेगी, लेकिन यदि केंद्र सरकार से मदद नहीं मिलती है, तो भी राज्य सरकार अपने खर्च पर योजना को पूरा करेगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+