धम्रा बंदरगाह से टाटा स्टील को 100 करोड़ रुपये की बचत
टाटा स्टील के परियोजना वित्त और पूंजी बाजार के प्रमुख संजीव नंदा ने संवाददाताओं से कहा कि धम्रा बंदरगाह का उपयोग करने से उनकी लागत में 100 करोड़ रुपये की कमी आ जाएगी। यह बचत मालवाही जहाज खुलने के समय और अन्य गतिविधियों में तेजी आने से होगी।
धम्रा बंदरगाह देश के सबसे गहरे बंदरगाहों में से एक है। टाटा स्टील और लार्सन एंड टुब्रो बराबरी की साझेदारी के साथ इसका विकास कर रही हैं।
नंदा ने कहा कि 100 करोड़ रुपये के सलाना बचत के अलावा कम्पनियों को बंदरगाह के लाभ में आने के बाद लाभांश भी हासिल होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications