राहुल से मिली बलात्कार पीड़िता की मां

लखनऊ, 18 जनवरी(आईएएनएस)। बलात्कार के बाद मौत का शिकार हुई कानपुर की नाबालिग लड़की की मां ने मंगलवार को कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई।

प्रदेश कांग्रेस समन्वय सिमति की बैठक के बाद दिव्या की मां सोनू भदौरिया ने प्रदेश मुख्यालय में राहुल गांधी से मुलाकात की। भदौरिया ने कांग्रेस महासिचव को एक प्रार्थना पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच न करने वाले वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

भदौरिया ने संवाददाताओं को बताया कि राहुल ने उन्हें न्याय दिलाने में हर सम्भव मदद करने का वादा किया।

ज्ञात हो कि पिछले वर्ष 27 सितम्बर को कानपुर के कल्याणपुर स्थित भारतीय ज्ञानस्थली स्कूल की 12 वर्षीया छात्रा दिव्या का स्कूल परिसर में बलात्कार किए जाने से उसकी मौत हो गई।

इस मामले में पुलिस ने पहले मुन्ना को गिरफ्तार किया। बाद में भदौरिया ने स्कूल प्रबंधक के लड़के पीयूष को असली बलात्कारी होने का आरोप लगाया। भदौरिया ने पुलिस पर भी आरोप लगाया कि वह पीयूष को बचा रही है। उसकी मांग पर राज्य सरकार ने इस मामले की जांच अपराध जांच विभाग की अपराध शाखा (सीबीसीआईडी) से कराने के आदेश दिए।

सीबीसीआईडी की जांच में पीयूष पर आरोप सिद्ध हुए और मुन्ना बेकसूर पाया गया। पीयूष फिलहाल जेल में है।

मामले में लापरवाही बरतने पर मायावती सरकार ने गत 13 जनवरी को तत्कालीन पुलिस उप महानिरीक्षक प्रेम प्रकाश के खिलाफ विभागीय जांच बैठा दी थी, जबकि एक पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) लाल बहादुर, क्षेत्राधिकारी एल. मिश्रा और थाना प्रभारी अनिल कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+