कनाडा के कार्लटन विश्वविद्यालय में बनेगा 'इंडियन चेयर'
टोरंटो, 18 जनवरी (आईएएनएस)। भारत और कनाडा के बीच आपसी समझ और अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए कनाडा के कार्लटन विश्वविद्यालय में जल्दी ही एक 'इंडियन चेयर' स्थापित किया जाएगा।
ओट्टावा स्थित इस विश्वविद्यालय ने 'इंडियन चेयर' स्थापित करने के लिए भारत सरकार के साथ एक सहमति पत्र (एमओयू) पर 24 जनवरी को हस्ताक्षर करेगा। समझौते के तहत विश्वविद्यालय के 'कनाडा-इंडिया सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन साइंस, टेक्नालजी, ट्रेड एवं व्यापार' में एक 'इंडियन चेयर' स्थापित किया जाएगा।
पिछले साल फरवरी में 'कनाडा-इंडिया सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन साइंस, टेक्नालजी, ट्रेड एंव व्यापार' की शुरूआत करने के बाद अब कार्लटन विश्वविद्यालय 'इंडियन चेयर' बनाने वाला कनाडा का पहला विश्वविद्यालय बन जाएगा।
विश्वविद्यालय के 'कनाडा-इंडिया सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन साइंस, टेक्नालजी, ट्रेड एंव व्यापार' केंद्र में द्विपक्षीय अध्ययन और कूटनीति को बढ़ावा दिया जाता है और दोनों देशों के सम्बंधों को बेहतर बनाने के लिए समझ विकसित की जाती है।
एक भारतीय कूटनीतिक सूत्र ने आईएएनएस को बताया कि भारतीय उच्चायुक्त विश्वविद्यालय के साथ एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर कर रहे हैं जिसके तहत विश्वविद्यालय में एक 'इंडियन चेयर' बनाया जाएगा जो दोनों देशों के लिए एक मंच का कार्य करेगा। यह विभाग एक ऐसा मंच होगा जहां से दोनों देशों के सार्वजनिक और निजी संस्थानों के बीच आपसी सहयोग और समझ को बढ़ावा मिलेगा।
भारत सरकार इसकी स्थापना में अपनी ओर से मदद करेगी। कनाडा के कुछ विश्वविद्यालयों में हालांकि भारत से जुड़े अध्ययन कार्यक्रम चलाए जाते हैं लेकिन अभी किसी भी विश्वविद्यालय में पूरी तरह से एक 'इंडियन चेयर' की स्थापना नहीं की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications