उप्र में जारी रहेगा सर्द हवाओं का प्रकोप (लीड-1)

लखनऊ, 18 जनवरी (आईएएनएस)। राजधानी लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में पर्वतीय इलाकों से आने वाली सर्द हवाओं के कारण आने वाले दिनों में सर्दी का प्रकोप जारी रहेगा।

मौसम विभाग के निदेशक जे.पी.गुप्ता ने मंगलवार को आईएएनएस से कहा कि प्रदेश में असरदार सर्दी बनी रहेगी। सर्द हवाएं चलने का सिलसिला अगले दो-तीन दिन तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि हालांकि धूप निकलने से लोगों को दिन में सर्दी से काफी राहत मिलेगी, लेकिन रातें अभी भी काफी सर्द रहेंगी।

मंगलवार को आगरा राज्य का सबसे सर्द स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री कम था। वाराणसी का 6.5 डिग्री और इलाहाबाद का 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। उधर, इस साल अब तक राज्य में सर्दी से करीब 131 लोगों की मौत हो चुकी है।

इंडो-एशयिन न्यूज सर्वसि।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+