आरकॉम ने 25.5 करोड़ डॉलर रकम जुटाई
कम्पनी ने शेयर बाजार को बताया कि इस कर्ज को उसे लम्बी अवधि में चुकाने की सुविधा मिलेगी। साथ ही इस पर ब्याज भी कम अदा करना होगा।
कम्पनी को यह कर्ज आस्ट्रेलियन एंड न्यूजीलैंड बैंकिंग ग्रुप लिमिटेड, बीएनपी परिबास, क्रेडिट एग्रीकोल कॉरपोरेट एंड इनवेस्टमेंट बैंक, डीबीएस बैंक लिमिटेड और इंटेसा संपाओलो स्पा के एक समूह (कंसोर्शियम) से मिला है।
रिलायंस कम्युनिकेशन ने दिल्ली, मुम्बई, कोलकाता और पंजाब सहित 13 सर्किलों में 3जी स्पेक्ट्रम हासिल करने के लिए सरकार को 8,585.04 करोड़ रुपये का भुगतान किया था।
आरकॉम ने पिछले साल चाइना डेवलपमेंट बैंक कॉरपोरेशन के साथ भी 1.33 अरब डॉलर ऋण के एक समझौते पर हस्ताक्षर किया था। इस राशि में से भी कुछ का इस्तेमाल कम्पनी 3जी स्पेक्ट्रम के लिए ऋण के कुछ हिस्से को चुकाने में करेगी, जबकि 60 करोड़ डॉलर का इस्तेमाल चीनी कम्पनियों हुआवी टेक्न ोलॉजी और जेडटीई कॉरपोरेशन से दूरसंचार उपकरण और सेवाएं खरीदने में किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications