दिन में खिली धूप, रात में ठंड बरकरार (लीड-1)
मौसम विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश में सबसे ठंडा रायसेन व रीवा रहा, जहां तापमान चार डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। कई अन्य हिस्सों में भी तापमान पांच डिग्री के आसपास बना हुआ है। वहीं दिन में हवाएं ठंड का अहसास कराने वाली है।
मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक उत्तरी हवाएं जहां ठंड बढा जाती हैं, वहीं दक्षिण हवाएं मौसम में गर्माहट ला देती है। यही कारण है कि प्रदेश में जो हवाएं अपना असर दिखाती हैं, उसी के मुताबिक मौसम का मिजाज हो जाता है।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले दिनों में मौसम के मिजाज में उतार चढाव का दौर जारी रहेगा। इतना ही नहीं दिन का तापमान बढ़ेगा, वहीं रात के तापमान में गिरावट बनी रहेगी। वैसे प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा और आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव की ज्यादा संभावना नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications