सिविल सेवा अधिकारी सबसे पसंदीदा दूल्हे : सर्वेक्षण

नई दिल्ली, 18 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय वैवाहिक बाजार में दूल्हों के रूप में सिविल सेवा अधिकारियों की मांग सबसे ज्यादा है। देश की एक प्रमुख वैवाहिक वेबसाइट ने एक सर्वेक्षण के बाद मंगलवार को यह खुलासा किया।

'जीवनसाथी डॉट कॉम' द्वारा किए गए एक सर्वेक्षण के मुताबिक उनकी साइट पर सिविल सेवा अधिकारियों (भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और अन्य सम्बद्ध सेवाओं में कार्यरत) के लिए विवाह के सबसे ज्यादा रिश्ते आते हैं।

सर्वेक्षण के मुताबिक रिश्ते मिलने के मामले में सिविल सेवा अधिकारी पहले स्थान पर हैं, दूसरे स्थान पर सॉफ्टवेयर क्षेत्र में काम करने वाले दूल्हों और तीसरे स्थान पर अन्य व्यवसायों जैसे बैंकिंग क्षेत्र में कार्यरत दूल्हों की मांग है। सॉफ्टवेयर कर्मियों की तुलना में सिविल सेवा अधिकारियों की मांग 12 प्रतिशत ज्यादा है जबकि अन्य व्यावसायिक नौकरियों वाले दूल्हों की तुलना में उनकी मांग 50 प्रतिशत ज्यादा है।

पसंदीदा भारतीय दुल्हनों की बात की जाए तो सर्वेक्षण के मुताबिक मानव संसाधन क्षेत्र में कार्यरत महिलाओं को 68.75 प्रतिशत युवक अपना जीवनसाथी बनाना चाहते हैं। उनके बाद सॉफ्टवेयर कर्मियों, टेलीविजन प्रस्तोताओं, बैंककर्मियों, स्वास्थ्य क्षेत्र में कार्यारत व उपभोक्ता सेवा क्षेत्र में कार्यरत महिलाओं को पसंद किया जाता है।

सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में कार्यरत महिलाओं के लिए 62 प्रतिशत विवाह प्रस्ताव आते हैं जबकि बैंकिंग क्षेत्र में कार्यरत महिलाओं के लिए 44 प्रतिशत रिश्ते आते हैं। गैर-कामकाजी या घरेलू महिलाओं के लिए लगभग न के बराबर रिश्ते आते हैं।

इस सर्वेक्षण में यह खुलासा भी हुआ है कि माता-पिता की स्वीकृति से होने वाले विवाहों में कामकाजी महिलाओं को प्राथमिकता दी जाती है।

'जीवनसाथी डॉट कॉम' के व्यापार प्रमुख रोहित मंघनानी कहते हैं, "पुरुषों को ऐसी महिलाओं की तलाश होती है जो कामकाजी तो हों लेकिन उन पर काम का बोझ कम हो। इसलिए जब वे कामकाजी महिला को चुनते हैं तो इस बात को भी प्राथमिकता देते हैं कि वे उनके घर की देखभाल कर सकें। दूसरी ओर महिलाएं रिश्तों में स्थायित्व और रुतबा चाहती हैं। यही वजह है कि वे खुद या उनका परिवार दूल्हे के रूप में सिविल सेवा अधिकारियों को प्राथमिकता देते हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+