उपचुनाव में मुंडा होंगे गठबंधन के उम्मीदवार : सोरेन

सोरेन ने मुंडा और राज्य के उपमुख्यमंत्री व ऑल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) के अध्यक्ष सुदेश महतो की उपस्थिति में आयोजित एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा, "खरसांवा से अर्जुन मुंडा हमारे गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार होंगे।" मुंडा बुधवार को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

इस घोषणा से ठीक एक दिन पहले मुंडा ने सोरेन से मुलाकात की थी और उपचुनाव में उनका समर्थन मांगा था।

सोरेन ने इससे पहले खरसांवा विधानसभा उपचुनाव में झामुमो का उम्मीदवार उतारने की बात कह कर भाजपा को सकते में डाल दिया था।

भाजपा विधायक मंगल सिंह सोय ने मुंडा के लिए खरसांवा से इस्तीफा दे दिया था। मुंडा अभी लोकसभा के सदस्य हैं और मुख्यमंत्री बनने के छह महीने के भीतर उनका विधानसभा सदस्य बनना संवैधानिक अनिवार्यता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+