मुख्यमंत्री से कोई मतभेद नहीं : मंत्री
यादव ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा, "मुख्यमंत्री के साथ मेरे कोई मतभेद नहीं हैं। वास्तव में मैं हमेशा उनके साथ खड़ा रहता हूं और उनके द्वारा उठाए जा रहे कदमों का समर्थन करता हूं। मुझे कांग्रेस की नीतियों पर पूरा भरोसा है।"
उन्होंने कहा, "मैंने न तो सरकार की किसी नीति की और न ही किसी फैसले की आलोचना की है। कुछ लोग ऐसे हैं, जो यह अफवाह फैला रहे हैं। लेकिन हां, मैंने विभिन्न मुद्दों पर अपनी सलाह जरूर दी है और लोकतंत्र में हर किसी का यह अधिकार है।"
ऐसी खबरें थी कि यादव ने हुड्डा को पत्र लिखकर कई मुद्दों पर अपनी आपत्ति जताई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications