दक्षिण अफ्रीका में बाढ़ से 50 मरे

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक दक्षिण अफ्रीका के नौ प्रांतों में से सात प्रांतों के विभिन्न समुदायों में आपात स्थिति की घोषणा कर दी गई है जबकि 6,000 से ज्यादा लोगों को अपने घर छोड़कर भागना पड़ा है।

मरने वाले में एक दमकलकर्मी भी है, बाढ़ग्रस्त नदी में गुमशुदा लोगों को तलाशने के दौरान डूब जाने से उसकी मौत हुई। स्थानीय प्रसारण सेवा 'ई-न्यूज' के मुताबिक सात लोग अब भी लापता है।

मौसम विज्ञानियों ने अगले कुछ दिनों तक और बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है, जिसकी वजह से पहले ही खतरे के निशान के ऊपर बह रही नदी में जलस्तर और खतरनाक होने की आशंका है। दक्षिण अफ्रीका की सेना के लिए भी अलर्ट जारी किया गया है।

मोजाम्बिक में बाढ़ में 13 लोग मारे गए हैं जबकि 13,000 बेघर हो गए हैं।

अधिकारियों को डर है कि बारिश जारी रहने से हजारों लोग प्रभावित हो सकते हैं। दक्षिण और मध्य के कुछ इलाकों में खाद्य आपूर्ति प्रभावित हो गई है तो बाढ़ से कई सड़कें अवरुद्ध हो जाने से हजारों लोग अलग-थलग पड़ गए हैं।

ग्यारह साल पहले आई बाढ़ में मोजाम्बिक के 700 लोग मारे गए थे।

मोजाम्बिक के अधिकारियों ने सोमवार को लिम्पोपो रिवर बेसिन के नजदीक रहने वाले लोगों के लिए अलर्ट जारी कर उनसे भारी बारिश सम्भावना के चलते बाढ़ की आशंका को देखते हुए घर खाली करने के लिए कहा था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+