राजनीतिक समालोचक भबानी सेन गुप्ता का निधन
गुप्ता ने राजनीतिक विषयों पर कई किताबें लिखी हैं, इनमें 'राजीव गांधी: ए पॉलीटिकल स्टडी' शामिल है। गुप्ता अफगानिस्तान, दक्षिणपूर्व एशिया और भारत-अमेरिकी सम्बंधों के विशेषज्ञ थे।
उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदर कुमार गुजराल के कार्यकाल में लोकसभा में आलोचना के बाद विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) के पद से इस्तीफा दे दिया था।
गुप्ता ने कई उपन्यास भी लिखे हैं। उन्होंने 'चाणक्य सेन' नाम से 'राजपथ जनपथ' और 'मोखो मंत्री' उपन्यास लिखे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications