ब्राजील में भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 665 हुई
समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक अधिकरियों ने बताया कि बारिश की वजह से तीन और लोगों की मौत हुई है जबकि भूस्खलन से कई राजमार्गो पर यातायात अवरूद्ध हो गया है।
अधिकारियों के मुताबिक पिछले बुधवार को पर्वतीय क्षेत्रों में हुए भूस्खलन में सैकड़ों मकान मलबे में दब गए थे जिसमें सबसे अधिक लोग मारे गए थे।
अधिकारियों के मुताबिक अभी तक नोवा फ्रिबर्गो में 312, तेरेसोपोलिस में 276, पेट्रोपोलिस में 58 और सुमीदोउरो में 19 लोगों की मौत हुई है। अभी तक 133 लोग लापता बताए जा रहे हैं।
आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक बारिश और भूस्खलन की वजह से अब तक 6,050 लोगों के मकान नष्ट हो गए हैं जबकि 7,780 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
मौसम विभाग के अधिकारियों ने रियो डी जनेरियो के पर्वतीय क्षेत्रों में गुरुवार तक बारिश होते रहने की संभावना जताई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications