मुम्बई में तेल डिपो में लगी आग पर नियंत्रण
घटनास्थल पर मौजूद नवी मुम्बई के पुलिस आयुक्त जावेद अहमद ने आईएएनएस से कहा, "आठ घंटे तक चले बचाव अभियान के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। इस घटना में कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ है। अभी आग से हुए नुकसान का कोई आंकलन नहीं हो पाया है।"
पुलिस के मुताबिक तोलजा-एमआईडीसी इलाके में स्थित डिपो के सुरक्षाकर्मी ने रात दो बजे डिपो में आग लगने की सूचना दी थी।
आग बुझाने के काम में अग्निशमन दल की करीब 25 गाड़ियों को लगाया गया था। निकटवर्ती कस्बों ठाणे, अम्बरनाथ और पनवेल से भी मदद बुलाई गई थी।
आईओसीएल के अधिकारी इस घटना पर प्रतिक्रिया के लिए उपलब्ध नहीं हुए। अनुमान है कि आग से करीब दो लाख लीटर तेल का नुकसान हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications