डॉलर का प्रभुत्व इतिहास की बात : हू जिंताओ
बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से मुलाकात के लिए अमेरिका रवाना होने से पहले जिंताओ ने एक अमेरिकी समाचार पत्र को दिए साक्षात्कार में यह बात कही।
अमेरिकी समाचार पत्र 'वॉल स्ट्रीट जर्नल' और 'वाशिंगटन पोस्ट' को दी गई लिखित प्रतिक्रियाओं में जिंताओ ने कहा, "इस बात से कोई इंकार नहीं है कि हमारे बीच कुछ संवदनशील मुद्दे हैं और कुछ मतभेद मौजूद है। हम मजबूत चीन-अमेरिका सम्बंध चाहते हैं और टकराव से दूर रहना चाहते हैं।"
दोनों नेताओं की मुलाकात के दौरान मुद्रा और व्यापार के मुद्दे बातचीत में शामिल रह सकते हैं। अमेरिका चीन से आर्थिक सुधार लागू करने और चीन की मुद्रा को बाजार नियंत्रित बनाने की मांग करता रहा है।
अमेरिका के दबाव के चलते चीन ने अमेरिकी डॉलर के मुकाबले चीन की मुद्रा युआन को मजबूत होने की छूट दी है। पिछले जून के बाद से युआन की कीमत में तीन प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications