दुनिया के 1.6 अरब लोग बिजली से वंचित : संयुक्त राष्ट्र
संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने अबू धाबी में चौथी 'वर्ल्ड फ्यूचर एनर्जी समिट' में कहा कि ऊर्जा की उपलब्धता गरीबी दूर करने में मदद कर सकती है और विकासशील विश्व के लिए सहस्राब्दि विकास लक्ष्यों के तहत स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार में सहायता कर सकती है।
उन्होंने कहा, "हमारा लक्ष्य बदलाव लाना है। हमें स्वच्छ ऊर्जा क्रांति की जरूरत है। एक ऐसी क्रांति जो सभी के लिए ऊर्जा की उपलब्धता सुलभ बनाए।"
उन्होंने कहा कि स्वच्छ ऊर्जा के उत्पादन में वृद्धि से ईंधन के उपयोग में कमी आएगी, जलवायु परिवर्तन पर नियंत्रण होगा और लोगों के जीवन स्तर में सुधार आएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications