मंडेला की मौत की अफवाह की निंदा
एएनसी के प्रवक्ता जेक्शन मथेम्बू ने कहा, "एएनसी इस तरह की झूठी अफवाह फैलाने वाले लोगों या समूहों की कड़ी निंदा करती है। इन लोगों का उद्देश्य देश में उत्तेजना और दहशत फैलाना है।"
उन्होंने कहा कि इस तरह की अफवाहें फैलाने वाले लोग हृदय विहीन हैं।
पार्टी के मुताबिक माइक्रोब्लागिंग वेबसाइट ट्विटर पर अफवाह फैलाने वाले लोग दक्षिण अफ्रीका और मंडेला के परिवार के प्रति असंवेदनशील हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications