ब्राजील में बाढ़ के कारण मृतकों की संख्या 652 तक पहुंची

रियो डी जनेरियो, 18 जनवरी (आईएएनएस)। ब्राजील की राजधानी रियो डी जनेरियो में मूसलाधार बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की वजह से मरने वालों की संख्या 652 तक पहुंच गई है।

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक आपदा से प्रभावित पर्वतीय क्षेत्र में सबसे अधिक प्रभावित नोवा फ्रिगबर्गो हुआ है जहां अब तक 302 लोगों की मौत हो गई है जबकि तेरेसोपोलिस में 272 लोग अब तक मारे गए हैं।

ऐतिहासिक शहर पेट्रोपोलिस में मरने वालों की संख्या 57 तक पहुंच गई है जबकि सुमिदोउरो में 19 लोग मारे जा चुके हैं।

अधिकारियों के मुताबिक प्रभावित इलाकों में राहत एंव बचाव कार्य चलाया जा रहा है। रेड क्रास के अधिकारियो ने हालांकि राहत एंव बचाव कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप लगा रही है लेकिन स्थानीय अधिकारियों ने उनके इस आरोप को खारिज कर दिया है।

रेड क्रास के चिकित्सक ने कहा, "स्थिति बहुत निराशाजनक है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+