मुम्बई में आईओसी तेल डिपो में भीषण आग
पुलिस के मुताबिक रात दो बजे नवी मुम्बई के तोलजा-एमआईडीसी इलाके में स्थित डिपो के सुरक्षाकर्मी ने डिपो में आग लगने की सूचना दी। दुर्घटना में कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ है।
घटनास्थल पर अग्निशमक दल की करीब 25 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। निकटवर्ती कस्बों ठाणे और पनवेल से भी मदद बुलाई गई है।
बचाव कार्यो का निरीक्षण करने के लिए नवी मुम्बई पुलिस आयुक्त जावेद अहमद सहित पुलिस के अन्य उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications