महाराष्ट्र सूचना आयुक्त को हटाने की प्रक्रिया तेज

मुम्बई, 18 जनवरी (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के सूचना आयुक्त रामानंद तिवारी को पद से हटाने की प्रक्रिया तेज हो चुकी है। राज्यपाल के. शंकरनारायणन ने मंगलवार को इस मामले को सर्वोच्च न्यायालय के पास भेज दिया।

नाम उजागर न करने की शर्त पर एक अधिकारी ने बताया कि राज्यपाल ने सूचना का अधिकार (आरटीआई) की धारा 17 (1) के तहत इस मामले को सर्वोच्च न्यायालय के पास भेजा।

अधिकारी ने बताया, "अगला कदम तिवारी का निलंबन होगा। राज्यपाल की सिफारिश सर्वोच्च न्यायालय जैसे ही पहुंचेगी उनका निलंबन हो जाएगा।" उन्होंने कहा कि निलंबन अगले कुछ दिनों में हो सकता है।

ज्ञात हो कि आदर्श कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी घोटाले में भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी तिवारी की कथित संलिप्तता उजागर होने पर राज्य सरकार ने पिछले महीने उनसे अपना पद छोड़ने के लिए कहा।

चूंकि तिवारी एक संवैधानिक पद पर आसीन हैं, उन्होंने मामले की अनभिज्ञता का दावा करते हुए पद से हटने से इंकार कर दिया। इसके बाद मंत्रिमंडल ने उन्हें हटाने की प्रक्रिया शुरू की।

इसके अलावा तिवारी पर आदर्श सोसायटी जिसके कई राजनीतिज्ञ और नौकरशाह सदस्य हैं, उससे जुड़ी महत्वपूर्ण सूचनाओं को रोके रखने का भी आरोप है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+