महाराष्ट्र में सड़क दुर्घटना में 8 मरे
पुलिस अधिकारी ने कहा कि दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या छह पर लोनी गांव में मंगलवार की सुबह हुई। दुर्घटना में ड्राइवर सहित एक परिवार के सात लोग मारे गए।
मारे गए लोगों की पहचान मीनल जैन (30), मीनू जैन (30), सुबोध जैन (55), सागर जैन (32), संतोष जैन (60), संध्या जैन (50) और एक वर्षीया बच्ची गुड़िया के रूप में हुई।
जीप का ड्राइवर राहुल देशमुख भी दुर्घटना में मारा गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications